Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा के बाद‌ अब धार्मिक स्थलों में भी बढ़ी सुरक्षा, ड्रोन कैमरों से भी रखी जा रही नजर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। जिसमे इस बार केदारनाथ-बदरीनाथ उत्तराखंड चारधाम यात्रा में पैरामिलट्री फोर्स की तैनाती की गई है। साथ ही धार्मिक स्थलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

रात दिन चलाया जा रहा संघन चेकिंग अभियान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत पाकिस्तान तनाव के बीच यहां हरिद्वार में गंगा घाटों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में आईटीबीपी और एसएसबी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र में साल भर गंगा स्नान को आने वाले यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। इसी के दृष्टिगत आईटीबीपी, एसएसबी और पुलिस की ओर से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और अन्य प्रदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। रात-दिन चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। ड्रोन कैमरों की मदद से भी निगरानी की जा रही है।

Exit mobile version