उत्तराखंड: पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भाजपा के सफल विजय अभियान के बाद अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।
दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में सत्ता की ‘हैट्रिक’ लगाने के संकल्प के साथ वह इस माह के अंतिम सप्ताह में उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान नितिन नवीन केवल सांगठनिक बैठकें ही नहीं करेंगे, बल्कि सरकार के कामकाज की भी गहन समीक्षा करेंगे। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्रिपरिषद और भाजपा विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें उनके अब तक के कार्यों और प्रदर्शन का आकलन किया जाएगा। वह मंडल और जिला स्तर की बैठकों के साथ-साथ बूथ स्तर पर पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगे। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया जाएगा।
उत्तराखंड: बंगाल-असम फतह के बाद अब उत्तराखंड में मोर्चा संभालेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, दो दिवसीय होगा दौरा