Site icon Khabribox

उत्तराखंड: सीएम धामी के चुनाव हारने के बाद अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री, इन नामों की है प्रबल दावेदारी, ज़ानें

उत्तराखंड में  एक बार फिर से भाजपा ने बहुमत प्राप्त कर लिया है । 70 सीटों में से भाजपा को 48 सीटें प्राप्त हुई है । लेकिन खटीमा से आये परिणाम ने सबको चौंका दिया है । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस के भुवन चंद कापड़ी से 6951 वोट से हार गये हैं । अब फिर से नये मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए चर्चा शुरू हो गयी है ।

इन नामों की प्रबल दावेदारी

सीएम धामी के समर्थक दावा कर रहे हैं कि सीएम एक बार फिर से धामी ही बनेंगे । लोग बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उदाहरण दे रहे हैं । ममता बनर्जी भी मुख्यमंत्री रहते चुनाव हारी लेकिन सरकार बनाने में सफल हुई थी। वहीँ कई ऐसे नाम है जिनका नाम सीएम बनने के लिए लिया जा रहा है । जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, मदन कौशिक, सुबोध उनियाल के नाम शामिल हैं । धन सिंह और मदन कौशिक में धन सिंह की प्रबल दावेदारी मानी जा रही है। क्योंकि सतपाल महाराज और सुबोध पुराने कांग्रेसी रहे हैं, ऐसे में दोनों के सीएम बनने की संभावना कम ही बताई जा रही है । अब देखना यह है कि चुनाव हारने के बाद सीएम धामी को हाईकमान मौका देती है कि नहीं ?

Exit mobile version