उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने लगा है। ठंड हवाएं चलने से ठंड में इजाफा होने लगा है। इसके साथ ही बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी हुई।
ठंड में इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केदार घाटी के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। केदारनाथ, मदमहेश्वर, तुंगनाथ के साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रविवार को मौसम में आए बदलाव के चलते सोमवार को पूरे दिन कड़ाके की ठंड रहीं। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। केदारनाथ में मौसम का तापमान माईनस 18 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पूरे जिले में अधिकतम तापमान 9 डिग्री रहा।
मौसम में बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा सोमवार दोपहर 12 बजे चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्र लोहारी, लोखंडी, मोईला, देवबन, कोटी कनासर क्षेत्र में बर्फबारी शुरू हुई। वहीं नीती और माणा घाटी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पूर्वानुमान जारी हुआ है इसके अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में हल्की बारिश व बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।