Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उम्र सिर्फ एक नंबर: में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलन संपन्न: 50 से 80 साल के 150 बुजुर्गों ने शुरू की नए जीवनसाथी की तलाश

​उत्तराखंड: राजधानी देहरादून के गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को एक बेहद अनूठा आयोजन किया गया।

सम्मेलन का आयोजन

जिसमें ‘अनुबंध फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित ‘वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलन’ में जीवन के उत्तरार्ध में एक साथी की तलाश मे बुजुर्ग इस कार्यक्रम में पंहुचे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देर शाम तक चले इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए वरिष्ठजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा और राजस्थान जैसे राज्यों से 150 वरिष्ठजन जीवनसाथी की तलाश में देहरादून पहुँचे।‌ इस सम्मेलन में 125 पुरुष और 25 महिलाएँ शामिल हुईं। हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी 50 से 80 वर्ष की आयु वर्ग के विधवा, विधुर या तलाकशुदा वरिष्ठजन थे। इसमें बैंक, शिक्षा, सिंचाई और बिजली विभाग जैसे विभिन्न सरकारी महकमों से सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी, साथ ही होटल कारोबारी, प्रॉपर्टी डीलर और अन्य निजी क्षेत्रों से जुड़े सम्मानित नागरिक एक मंच पर एकत्र हुए।


​ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण

​’अनुबंध फाउंडेशन’ के प्रतिनिधि ए.के. अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जीवन के इस पड़ाव पर अकेले रह गए बुजुर्गों को एक-दूसरे को जानने-समझने का सम्मानजनक अवसर प्रदान करना है।

Exit mobile version