Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती 2026: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इस दिन से शुरू होगी सेना भर्ती रैली, देखें अन्य जानकारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अग्निवीर की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। गढ़वाल क्षेत्र के लिए युवाओं के लिए लैंसडाउन गढ़वाल राइफल में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भर्ती रैली कोटद्वार में आयोजित की जाएगी। यह भर्ती लैंसडाउन भर्ती कार्यालय (एआरओ) के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। यह रैली आगामी 15 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक जीबीएस कैंप (कोटद्वार) में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी किसी भी समस्या के मामले में एआरओ लैंसडाउन यानी आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अभ्यर्थी लॉगिन अकाउंट से ज्वाइन इंडियन आर्मी (जेआईए) की वेबसाइट https://www.joinindianarmy.nic.in/ को चेक करते रहें। अभ्यर्थियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7456874057 जारी किया गया है। साथ ही भर्ती रैली के दौरान प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड, आधार कार्ड की तीन फोटोकॉपी और सभी मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। 

Exit mobile version