Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती रैली 2027: जानें कहां शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली, जानिए किस पद के लिए कब है परीक्षा,‌ देखें पूरा शेड्यूल

उत्तराखंड: भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE-2027) पास कर चुके अभ्यर्थियों के लिए अगला पड़ाव रुड़की होगा।

भर्ती रैली का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भर्ती वर्ष 2027 के तहत 5 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रुड़की में विशाल अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इस रैली के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD), क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल (SKT), टेक्निकल और ट्रेड्समैन के पदों के लिए आयोजित की जा रही है।

किस पद के लिए कौन हो सकता है शामिल

• ​अग्निवीर क्लर्क/SKT: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी जिलों के CEE-2027 उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
• ​अग्निवीर GD: उत्तराखंड के केवल 7 जिलों (उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून और हरिद्वार) के अभ्यर्थी शामिल होंगे।
• ​टेक्निकल एवं ट्रेड्समैन: (8वीं और 10वीं पास) पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 20 अक्टूबर को होगी।

देखें भर्ती शेड्यूल

• ​5 से 12 अक्टूबर: UP और उत्तराखंड के सभी जिलों के क्लर्क/SKT अभ्यर्थी।
• ​13 से 19 अक्टूबर: उत्तराखंड के 7 जिलों (उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार) के GD अभ्यर्थी।
• ​20 अक्टूबर: टेक्निकल और ट्रेड्समैन (8वीं/10वीं पास) अभ्यर्थी।
• ​21 से 23 अक्टूबर: मेडिकल जांच के लिए आरक्षित तिथियां।

Exit mobile version