Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोटद्वार में कल 26 नवंबर से शुरू हो रही अग्निवीर भर्ती रैली, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के कोटद्वार में सेना की अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने वाली है।

अग्निवीर भर्ती रैली

जिसमें यह रैली कल 26 नवंबर से शुरू होगी। मिली जानकारी के अनुसार सेना भर्ती निदेशक कर्नल पारितोष मिश्रा ने बताया कि कोटद्वार के विक्टोरिया क्रास विजेता गबर सिंह कैंप में 26 नवंबर से एक दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की गई है। बताया कि भर्ती रैली में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा अप्रैल में करवाई जा चुकी है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी रैली में शामिल होंगे। बताया कि 26 नवंबर को 750, 27 नवंबर को 1200 और 28 नवंबर को 1300 युवा रैली में शिरकत करेंगे।

Exit mobile version