Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बदरी-केदार धाम में अब एआई क्लाउड सैटेलाइट से होगी कड़ी निगरानी, सुरक्षा होगी पूरी तरह पारदर्शी



उत्तराखंड: गोपेश्वर (चमोली): उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्धबदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद अब बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को अत्याधुनिक एवं पारदर्शी बनाने में जुट गई है।

लगेंगे यह कैमरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर अब धामों में सुरक्षा चूक को दूर करने के लिए बदरी-केदार धाम को एआई क्लाउड सैटेलाइट स्टोरेज सिस्टम से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इससे न केवल कैमरों का डेटा सुरक्षित रहेगा, बल्कि अधिकारी कहीं से भी धामों की लाइव निगरानी कर सकेंगे। इसी के तहत अब एआई क्लाउड सैटेलाइट स्टोरेज की रणनीति बनाई गई है। इस सिस्टम के लागू होने से फुटेज के गायब होने या डिलीट होने का खतरा खत्म हो जाएगा। बीकेटीसी के अधिकारी किसी भी स्थान से मंदिर परिसर, कार्यालयों, दानपात्रों और चढ़ावे की गिनती पर सीधे नजर रख सकेंगे। वहीं बीकेटीसी की योजना मुख्य धामों में एआई सिस्टम लागू करने के बाद इसे अन्य प्रमुख मंदिरों में भी चरणबद्ध तरीके से विस्तारित करने की है।

Exit mobile version