Site icon Khabribox

उत्तराखंड: युवाओं को नौकरी दिलाने में मददगार होगा AI, जानें कैसे करेगा काम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के युवाओं के लिए अब नौकरी दिलाने में एआई काफी मददगार साबित होगा।

युवाओं के लिए फायदेमंद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए यूटीयू ने एआई आधारित स्मार्ट प्लेसमेंट एंड इंटर्नशिप सॉफ्टवेयर को विकसित किया है। बीते दिनों 08 अप्रैल को वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) ने स्मार्ट प्लेसमेंट ऑटोमेशन सिस्टम लांच किया है। जो एआई तकनीक आधारित है। यह यूटीयू के छात्रों के लिए निशुल्क है। इसकी मदद से छात्रों की योग्यता एवं नौकरी की जरूरत के अनुसार उनके बॉयोडेटा अपने आप कंपनी तक पहुंच जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें एआई छात्रों के बॉयोडेटा में की-वर्ड को सर्च करेगा और फिर उसी के अनुरूप संबंधित कंपनियों को इसकी जानकारी देगा।

Exit mobile version