Site icon Khabribox

उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं से प्रदूषित हो रहीं हवा, वातावरण में इतने गुना बढ़ी कार्बन की मात्रा

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं बड़ा चिंता का विषय है। इससे वनों को काफी नुकसान हो रहा है। साथ ही सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

जंगलों में बढ़ती आग की घटनाएं

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनाग्नि से इस फायर सीजन अब तक 06 लोगों की मौत हो चुकी हैं।  2016 के बाद वनाग्नि से राज्य में मौतों का यह आंकड़ा सर्वाधिक है। राज्य में अब तक आग से 1312 हेक्टेयर जंगल जल चुके हैं। इसके अलावा जंगलों में लगी आग पहाड़ के वातावरण को भी प्रदूषित कर रही है।

चिंताजनक तथ्य में सामने आई जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 10 दिनों में पहाड़ के वातावरण में कार्बन की मात्रा मे इजाफा हुआ है। इसमें आठ गुना तक का इजाफा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले जहां दो माइक्रोग्राम तक कार्बन मिलता था, सोमवार को उसकी मात्रा 16 माइक्रोग्राम तक पहुंच गई। यह तथ्य जानकारी दून विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग द्वारा चमोली जिले में किए जा रहे शोध में सामने आई है। जिसमें हवा में ब्लैक कार्बन और अन्य प्रदूषित तत्व की मात्रा प्रतिदिन मापी जा रही है।

Exit mobile version