Site icon Khabribox

उत्तराखंड: स्वास्थ्य सेवा का ‘एयरलिफ्ट’ मॉडल, अब हेलीकॉप्टर से मरीजों के पास पहुंचेंगे यह डॉक्टर




उत्तराखंड: उत्तराखंड के दूरदराज और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में रहने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी और भरी खबर है। अब राज्य सरकार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों तक विशेषज्ञों को ही पहुँचाने की तैयारी कर रही है।


की यह घोषणा


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने घोषणा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए सुपर-स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि अक्सर गंभीर मरीजों को पहाड़ों से मैदानों के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे समय और जान का जोखिम बढ़ जाता है। हेलीकॉप्टर सेवा से विशेषज्ञ सीधे मौके पर पहुँचकर मरीजों की जाँच और उपचार कर सकेंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में “गोल्डन ऑवर” (महत्वपूर्ण शुरुआती समय) के भीतर विशेषज्ञ चिकित्सा उपलब्ध कराना है।



Exit mobile version