Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, जारी हुई एडवाइजरी, जानें क्या करें और क्या न करें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। राज्य में भले ही कोविड-19 की स्थिति सामान्य हो, लेकिन सरकार और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। सिंह रावत के निर्देश पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा संभावित खतरों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं, वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, PSA प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पूरी तरह क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।

करें यह काम

📌📌छींकते या खांसते समय मुंह-नाक ढकें
भीड़-भाड़ से बचें।
📌📌हाथों को साबुन-पानी से बार-बार धोएं।
📌📌बुखार/खांसी होने पर डॉक्टर से परामर्श लें।
📌📌ऐसे लक्षण होने पर मास्क पहनें।

न करें यह काम

📌📌इस्तेमाल किए गए टिशू या मास्क का दोबारा इस्तेमाल न करें।
📌📌हाथ मिलाने या गले मिलने से बचें।
📌📌सार्वजनिक जगहों पर न थूकें।
📌📌बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें।

Exit mobile version