Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पंहुची 35

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून शहर के पटेल नगर क्षेत्र की रहने वाली 45 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला ने एक प्राइवेट लैब में कोविड की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई। महिला होम आइसोलेशन में स्वास्थ्य लाभ ले रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून के कोरोना नोडल अधिकारी और एसीएमओ डॉक्टर सीएस रावत ने बताया कि देहरादून में कुल 35 कोरोना के मामले सामने आए हैं। इनमें से 27 मामले देहरादून जिले के हैं। सात मामले राज्य से बाहर के हैं। इसी तरह हरिद्वार से कोरोना का एक मामला रिपोर्ट हुआ है। बताया कि वर्तमान में 6 केस एक्टिव है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं, वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, PSA प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पूरी तरह क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version