Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर सभी जिलों में अलर्ट, प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पंहुची 93

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। उत्तराखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना के मामले अब लगातार सामने आ रहे है। सोमवार को प्रदेश में कोरोना के दो नए मरीज सामने आए हैं। दोनों संक्रमित देहरादून के निवासी हैं और उन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 93 हो गई है। इनमें 78 स्थानीय और 15 बाहरी (माइग्रेंट) मामले शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर संक्रमित पाए गए 78 मरीजों में से 76 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने बताया कि राज्य में कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सभी जिला चिकित्सालयों और स्वास्थ्य इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है। साथ ही ऑक्सीजन सप्लाई, जरूरी दवाएं, वेंटिलेटर, BiPAP मशीनें, PSA प्लांट और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पूरी तरह क्रियाशील रखने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version