Site icon Khabribox

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, कल इन जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। जगह जगह नदी नाले उफान पर है। इसी बीच जरूरी खबर सामने आई है।

नैनीताल में कल बंद रहेंगे स्कूल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर डीएम नैनीताल ने कल 08 जुलाई (सोमवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) समेत सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया है।

बागेश्वर में सभी स्कूल बंद

जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा कहीं-कही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के अति तीव्र से अत्यन्त तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर वर्तमान में जनपद अन्तर्गत हो रही वर्षा के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर दिनांक 08.07.2024 (सामेवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

चंपावत में कल स्कूल बंद

लगातार वर्षा व मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए छात्र, छात्राओं व नौनिहालों की सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चंपावत नवनीत पांडे ने कल सोमवार 08 जुलाई 2024 को जनपद के शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में, कक्षा 1 से कक्षा 12 तक संचालित समस्त शैक्षिक संस्थाओं एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

पिथौरागढ़ में कल बंद रहेंगे स्कूल

पिथौरागढ डीएम रीना जोशी ने कल समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

Exit mobile version