Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, एक डॉक्टर व दो महिलाओं में हुई पुष्टि, सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में तीन नए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। दोनों ही हाल ही में अन्य राज्यों से उत्तराखंड लौटे थे।

कोरोना वायरस की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। इस बीच उत्तराखंड में शुक्रवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। जिसमे एक डॉक्टर कोराना पॉजिटिव हैं, वे हाल में बेंगलुरू से लौटी हैं। जो एम्स ऋषिकेश में वे पदस्थ हैं। बेंगलुरू से लौटकर उन्होंने जब कोरोना टेस्ट करवाया तो पॉजिटिव पाईं गईं। उनकी स्थिति स्थिर है। उन्हें आइसोलेट किया गया है। वहीं इसके अलावा गुजरात से एक महिला धार्मिक आयोजन में शामिल होने देहरादून आई थी। जब उनकी तबीयत बिगड़ी तो उनका कोविड टेस्ट करावाया गया। जिसमें वह पॉजिटिव मिली। बताया कि महिला को डायबिटीज सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं। उन्हें इस वजह से भर्ती करवाया गया है। उसकी निगरानी की जा रही है। वहीं जबकि दूसरी महिला पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड आई थी।

उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला रिपोर्ट हुआ

रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोना का एक और मामला रिपोर्ट हुआ है। जो मुंबई से दून आया था और अगले ही दिन वापस लौट गया। तबीयत ठीक न होने पर एक निजी लैब में उसकी जांच हुई थी। अब उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महाराष्ट्र की आइडीएसपी टीम से इसकी जानकारी दी है।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके।

Exit mobile version