Site icon Khabribox

उत्तराखंड: कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट, 11 लोगों में हुई कोरोना की पुष्टि, सभी जिलों में सतर्कता बरतने के निर्देश

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य में नए कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है।

कोरोना वायरस की पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोरोना वायरस को लेकर देश के सभी राज्यों में अलर्ट जारी है। इस बीच उत्तराखंड में उत्तराखंड में कोरोना के नए मामले गुरुवार को रिपोर्ट हुए हैं। इसमें ऋषिकेश एम्स के दो डॉक्टर भी शामिल हैं। मरीजों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। इसमें से छह मरीज अभी कोरोना एक्टिव हैं। इसमें से एक मरीज श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती किया गया है। जबकि पांच अन्य मरीज होम आइसोलेशसन में हैं। गुरूवार को कोरोना के लक्षण वाले 13 मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराई गई थी। इसमें से एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। अब तक सामने आए कोरोना वायरस के 11 मरीजों में से पांच मरीज बाहरी राज्यों के हैं। इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान से आने वाले मरीज शामिल हैं।

सभी जिलों में अलर्ट

जिसके बाद सरकार ने हर जिले में कोराना को लेकर सतर्कता बरतने के आदेश दिए हैं। सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी मरीज के कोरोना पाजिटिव मिलने पर सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग भी कराई जाएगी। ताकि नए वैरिएंट की समय रहते पहचान की जा सके। सरकारी अस्पतालों में पॉजिटिवों के लिए बेडों को रिजर्व रखा गया है। इसी के साथ ही ऑक्सीजन प्लांटों पर भी विशेषतौर से फोकस किया गया है।

Exit mobile version