Site icon Khabribox

उत्तराखंड: इस दिन से अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का होगा आयोजन, समस्याओं का समाधान व मिलेगा निशुल्क परामर्श

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में मार्च में रूड़की में उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन होने वाला है।

दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में आचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि एक मार्च को उत्तराखंड ज्योतिष परिषद द्वारा अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जो रुड़की में माही पैलेस आदर्श नगर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस सम्मेलन में देशभर के ज्योतिषाचार्य प्रतिभाग करेंगे। बताया कि जिसमें डेढ़ सौ से अधिक ज्योतिषाचार्यों को आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में ज्योतिष के माध्यम से समस्याओं का समाधान और निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।

Exit mobile version