Site icon Khabribox

उत्तराखंड: हरिद्वार कांवड़ मेला-2026 में टूटे सभी रिकॉर्ड, इतने करोड़ से अधिक शिवभक्तों ने घाटों से भरा गंगाजल

उत्तराखंड: हरिद्वार में आयोजित श्रावण मास के कांवड़ मेला-2026 ने आस्था का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। मेला संपन्न होने तक हरकी पैड़ी समेत शहर के विभिन्न घाटों से कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार कांवड़िये पवित्र गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।

बनाया यह रिकॉर्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांवड़ यात्रा के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 1995 में जहां महज 50 लाख श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे थे, वहीं पिछले 31 वर्षों में यह संख्या लगभग 10 गुना बढ़कर 4.80 करोड़ के पार पहुंच गई है। इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले लगभग 28 लाख 40 हजार अधिक कांवड़िये पहुंचे। मेला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, यात्रा के अंतिम दिन मंगलवार को लगभग 36 लाख 62 हजार शिवभक्तों ने हरिद्वार से जल उठाया। प्रशासन के अनुसार, कांवड़ यात्रा के इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

Exit mobile version