Site icon Khabribox

उत्तराखंड: 16 जनवरी तक सभी स्कूल रहेंगे बंद

उत्तराखंड में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं । जिसके चलते शिक्षा विभाग  ने  1 से लेकर 12 तक की कक्षाओं को बंद करने का निर्णय लिया है । कोविड 19 और ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के चलते शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है। शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षीसुंदरम ने सोमवार दोपहर इसके आदेश जारी किये ।

ऑनलाइन संचालित होंगी कक्षाएं

आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के New Variant “Omicron” के संक्रमण के दृष्टिगत राज्य के अन्तर्गत संचालित कक्षा-12 तक की सभी शिक्षण संस्थानों (शासकीय / अशासकीय (सहायता प्राप्त ) / निजी शिक्षण संस्थान) को दिनांक 16 जनवरी, 2022 तक भौतिक रूप से संचालन हेतु बंद किया जाता है तथा इस दौरान ऑनलाइन क्लास के माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रहेगा।

Exit mobile version