Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अर्ध कुंभ 2027 से संबंधित सभी कार्य अक्टूबर माह तक व सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ हो पूरे- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अर्ध कुंभ 2027 के आयोजन को लेकर तैयारियां जारी हैं।

दिए‌ जरूरी निर्देश

ऐसे में अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार अर्ध कुंभ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। साथ ही जरूरी निर्देश भी दिए। सीएम ने अर्ध कुंभ 2027 से संबंधित सभी कार्य अक्टूबर माह तक और सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने स्पष्ट किया कि कुंभ से जुड़े किसी भी कार्य या फाइल को शासन स्तर पर लंबित न रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता कुंभ मेले का भव्य, दिव्य और सफल आयोजन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट कराने तथा सभी घाटों के सौंदर्यीकरण एवं आवश्यकता अनुसार पुनर्निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही अन्य जरूरी निर्देश भी दिए।

Exit mobile version