Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अमरनाथ नंबूदरी ने संभाला बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। हर दिन चारधाम यात्रा नये रिकॉर्ड बना रहीं हैं। इसी बीच प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम से जुड़ी खबर सामने आई है।

सम्मान समारोह के साथ दी विदाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 14 जुलाई रविवार से धाम में नए रावल अमरनाथ नंबूदरी ने बदरीनाथ धाम के प्रभारी मुख्य पुजारी रावल का दायित्व संभाल लिया है। अब प्रभारी रावल शायंकालीन तथा प्रात: से शायंकालीन पूजाओं का संपादन करेंगे। इसके साथ ही सेवानिवृत्त रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मंदिर समिति ने सम्मान समारोह में विदाई दी गई।

पद से दिया था इस्तीफा

दरअसल कुछ दिनों पहले बदरीनाथ धाम के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी ने निजी कारणों से बदरी- केदार मंदिर समिति को कुछ दिन पहले अपना त्यागपत्र सौंपा था।

Exit mobile version