Site icon Khabribox

उत्तराखंड: यहां अस्पताल जा रही एंबुलेंस की कार से हुई भिड़ंत, मरीज की मौत, अन्य घायल

उत्तराखंड से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है। यहाँ हरिद्वार में मरीज को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस की एक कार से भिड़ंत हो गई।

कार और एंबुलेंस की भिड़त-

जानकारी के अनुसार कार्यवाहक कोतवाल नितिश शर्मा ने बताया कि घायलों की हालत ठीक है। सोमवार को एक कंपनी में तैनात गॉर्ड जगजीत सिंह निवासी चिडियापुर लक्सर की ड्यूटी पर तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जा रहा था। इसी दौरानप रानीपुर झाल के पास पहुंची एंबुलेंसकी दूसरी तरफ से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एंबुलेंस व कार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

Exit mobile version