उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत फूलों की घाटी रेंज ने एक खास अभियान शुरू किया
चलाया गश्त अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें उच्च हिमालयी क्षेत्र की सुरक्षा और वन्यजीवों की निगरानी के लिए छह दिवसीय सघन गश्त अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य रूप से शीतकाल के दौरान अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और वन्यजीवों के पारिस्थितिकी तंत्र का अध्ययन करने के उद्देश्य से चलाया गया था। इस दौरान टीम ने ट्रैप कैमरों में स्नो लैपर्ड समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीव कैद किए।
निम्न वन्यजीव कैमरे में कैद
• स्नो लेपर्ड
• कस्तूरी मृग
• राज्य पक्षी मोनाल
• गुलदार
• लेपर्ड कैट
• भालू
• हिमालयन सेरो
• हिमालयन थार
• यलो थ्रोटेड मार्टिन
• रेड फाक्स
इन जगहों में पाए जाते हैं हिम तेंदुए
हिम तेंदुआ, जिसे औंस के नाम से भी जाना जाता है, मध्य और दक्षिण एशिया की पर्वत श्रृंखलाओं में पाई जाने वाली एक बड़ी बिल्ली प्रजाति है। हिम तेंदुए भारत में मुख्य रूप से हिमालय क्षेत्र में पाए जाते हैं, जिनमें लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। ये तेंदुए उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में, 3,000 से 5,000 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर, चट्टानी इलाकों और खाइयों में रहना पसंद करते हैं। पश्चिमी और पूर्वी हिमालय का पहाड़ी क्षेत्र भारत में हिम तेंदुओं का निवास स्थान है। वे मुख्य रूप से लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाए जाते हैं।