Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर भारी प्रदर्शन, विधायक आवास के घेराव की कोशिश

​उत्तराखंड: उत्तराखंड के ऋषिकेश में अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। यहां रविवार को ‘अंकिता न्याय यात्रा संघर्ष मंच’ के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश में मोर्चा खोलते हुए स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव करने का प्रयास किया।

निकाला जुलूस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संघर्ष मंच से जुड़े कार्यकर्ता कोयलघाटी में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में विधायक आवास की ओर बढ़े। सुरक्षा और कानून व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने विधायक की कॉलोनी के मुख्य गेट को पहले ही बंद कर दिया था, जिस कारण प्रदर्शनकारी आवास तक नहीं पहुंच सके और गेट पर ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की उत्तराखंड में एंट्री बैन करने की मांग की। साथ ही, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल पर जनता से झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

रहें मौजूद

प्रदर्शन के दौरान मोहित डिमरी, संदीप भंडारी और सुरेंद्र नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version