Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड: एक बार फिर सुर्खियों में आया यह केस, जाने

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड का अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला एक बार सुर्खियों में आया है।

अंकिता हत्याकांड

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की गुहार पर उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें रखीं। जिस पर सरकार ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले की जांच को लेकर राज्य सरकार ने तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अफसर की निगरानी में नौ सदस्यीय कमेटी बनाई है। इस मामले में उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि मुकदमा चल रहा है और सबूत जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है।

Exit mobile version