Site icon Khabribox

उत्तराखंड: वन दरोगा की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहां देखें

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञापन संख्या-68/उ०अ० से०च0आ0/2024, दिनांक 31 जनवरी, 2025 में वन विभाग के अंतर्गत विज्ञापित वन दरोगा के रिक्त पदों की लिखित प्रत्तियोगी परीक्षा दिनांक 22 जून, 2025 को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक आयोजित की गयी।

देखें वेबसाइट

उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं की औपबंधिक उत्तर-कुंजी अभ्यर्थियों के अवलोकनार्थ आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी की गई है। उक्त लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले समस्त अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। औपबंधिक उत्तर कुंजी के सापेक्ष प्रश्नों/ उत्तरों पर आपत्तियाँ दर्ज कराने हेतु आयोग की वेबसाइट पर सूचना एवं ऑनलाईन लिंक पृथक से प्रकाशित किया जायेगा।

Exit mobile version