Site icon Khabribox

उत्तराखंड: एलटी भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी, यहां करें चेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा आयोजित कराई। 18 अगस्त को प्रदेशभर में 153 केंद्रों पर एलटी भर्ती परीक्षा आयोजित हुई थी।

देखे वेबसाइट

जिसके बाद अब इस परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो गयी है। इसमें अपने जवाब का मिलान करके दो सितंबर तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ से उत्तर कुंजी डाउनलोड करके अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकते हैं।

Exit mobile version