Site icon Khabribox

उत्तराखंड: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा की‌ उत्तर पुस्तिकाओं का इस दिन से होगा मूल्यांकन, एक काॅपी जांचने के लिए मिलेगा इतना समय

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित जरूरी जानकारी सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो गई है।

इतने शिक्षकों की लगी तैनाती

जिसके बाद अब 21 मार्च से 4 अप्रैल तक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए प्रदेश में 29 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए हैं। जिसमे 14 दिन में 662189 कॉपियां जांचने के लिए 4500 शिक्षक- शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक शिक्षक को एक कॉपी के मूल्यांकन कार्य के लिए अधिकतम 40 मिनट का समय दिया जाएगा। इसके लिए एक दिन में एक शिक्षक अधिकतम 11 और 14 दिन में 147 कॉपियां जांचेगा।

Exit mobile version