Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, ‘ऑपरेशन कालनेमी’ से होगी सख्त कार्रवाई- सीएम

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के मूल स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

की जाएगी कार्यवाही

उन्होंने कहा कि देवभूमि के मूल स्वरूप को बनाए रखने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। कहा कि सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगारोधी कानून और ‘ऑपरेशन कालनेमी’ के माध्यम से सनातन धर्म को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रामायण में मायावी राक्षस था कालनेमि

कालनेमि रामायण का एक मायावी राक्षस और रावण का मामा मारीच का पुत्र था। रावण ने लक्ष्मण के लिए संजीवनी बूटी ला रहे हनुमान जी को रोकने के लिए उसे भेजा था। कालनेमि ने साधु का वेश धारण किया, लेकिन हनुमान जी ने उसे मार गिराया। अब, यह शब्द धर्म की आड़ में कपट करने वाले धोखेबाजों के प्रतीक के रूप में प्रयोग किया जाता है। 

Exit mobile version