उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने फार्मेसिस्ट भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 73 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उसका उत्तराखंड फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण होना चाहिए। इसके लिए लिए आवेदन तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर निर्धारित थी। पर अब अभ्यर्थी 16 दिसंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते है।