Site icon Khabribox

उत्तराखंड: नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए चल रहे आवेदन, जून में होगी परीक्षा​

उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है।

आवेदन शुरू

जिसमें राज्य के कॉलेजों में एएनएम (ANM), जीएनएम (GNM), बीएससी नर्सिंग (B.Sc. Nursing), एमएससी नर्सिंग (M.Sc. Nursing) और एनपीसीसी (NPCC) पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वर्ष प्रवेश परीक्षा का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय (HNBUMU) द्वारा आगामी 13 और 14 जून को किया जाएगा।
ऑनलाइन माध्यम से करें आवेदन

​विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन शहरों में परीक्षाएं आयोजित होंगी। परीक्षा के लिए राज्य के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल (श्रीनगर), नई टिहरी, नैनीताल (हल्द्वानी), पिथौरागढ़, हरिद्वार, चमोली (गोपेश्वर), उत्तरकाशी, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में परीक्षा केंद्र में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Exit mobile version