Site icon Khabribox

उत्तराखंड: व्यायाम प्रशिक्षकों के इतने पदों की भर्ती के लिए करें आवेदन, देखें अंतिम तिथि

उत्तराखंड के युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के अंतर्गत व्यायाम प्रशिक्षकों के 60 पदों पर भर्ती होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में व्यायाम प्रशिक्षकों के 59 और डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी नैनीताल में व्यायाम प्रशिक्षक के एक पद के लिए भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए 22 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए हैं। आवेदक किसी मान्यता प्राप्त विवि से स्नातक होना चाहिए। आयोग ने मार्च में इसकी भर्ती परीक्षा प्रस्तावित की है।

मार्च में परीक्षा प्रस्तावित

इसके लिए उम्मीदवारों को 18 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका मिलेगा।

Exit mobile version