उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग में स्कूल जाते समय दसवीं की छात्रा पर गुलदार ने हमला कर लिया। जिस पर छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए गुलदार को वहां से भगा दिया।
गुलदार ने किया हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जखोली विकास खंड के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरोडा में दसवीं की छात्रा अंबिका पुत्री जगदीश लाल गुरूवार को अपने विद्यालय की ओर पैदल जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाकर बैठी गुलदार ने छात्रा पर हमला कर दिया। लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए छाते से गुलदार पर वार कर दिया और भागी। स्कूल पहुंचने पर उसने पूरा घटनाक्रम शिक्षकों को बताया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेश भट्ट अपने अन्य शिक्षक के साथ मौके पर पहुंचे तथा शोर मचा कर गुलदार को भगाने का प्रयास किया।