Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अर्द्धकुंभ श्रद्धालुओं को मिलेगा आधुनिक ‘गंगा मंडप’: बारिश और धूप में भी नहीं रुकेगी धार्मिक सभाएँ, होंगी यह सुविधाएं

उत्तराखंड: उत्तराखंड के हरिद्वार में महाकुंभ-2027 में आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए भव्य एवं आधुनिक परिसर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है।

तैयारी शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए मेला प्राधिकरण की ओर से करीब 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में गंगा मंडप तैयार कराया जाएगा। इसमें एक साथ लगभग 3000 लोगों के बैठने और खड़े होने की व्यवस्था होगी। वहीं संतों के प्रवचन, धार्मिक सभाओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक कार्यक्रमों के लिए इस मंडप को प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
​जनवरी से अप्रैल तक चलने वाले अर्धकुंभ को देखते हुए मेला प्राधिकरण ने इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

​जर्मन हैंगर तकनीक से बनेगा मंडप

​रिपोर्ट्स के मुताबिक गंगा मंडप का निर्माण जर्मन एल्युमिनियम हैंगर तकनीक से किया जाएगा। इसका न्यूनतम क्षेत्रफल 3000 वर्ग मीटर होगा। मंडप के बीच की ऊंचाई कम से कम 55 फीट और किनारों की ऊंचाई 15 फीट होगी। छत पर तीन परतों वाला अग्निरोधक और वाटरप्रूफ विशेष कपड़ा लगाया जाएगा, जिससे बारिश और तेज हवाओं में भी आयोजन जारी रह सकेंगे। वहीं मुख्य मंच 25 मीटर लंबा और 15 मीटर चौड़ा होगा, जबकि 12 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा साइड मंच भी बनाया जाएगा।

Exit mobile version