Site icon Khabribox

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम पहुंचे थल सेनाध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी, किए बाबा केदार के दर्शन व जलाभिषेक

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।

की पूजा अर्चना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी बीच आज रविवार को थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड में केदारनाथ धाम पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर जनरल उपेंद्र द्विवेदी से केदारनाथ तीर्थ पुरोहित समाज के विशिष्ट पुरोहितों ने भेंट की। इस दौरान बदरी-केदार मंदिर समिति ने सेनाध्यक्ष का स्वागत किया। उन्होंने यहां बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। भारतीय सेना के प्रमुख, जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने यहां मंदिर में बाबा केदार की विशेष पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

Exit mobile version