उत्तराखंड: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी इन दिनों भारतीय सेना और वायुसेना के साहसिक युद्धाभ्यास का केंद्र बनी हुई है।
बुधवार तक चलेगा अभ्यास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहाँ चार दिवसीय विशेष पैरा-मोटर और पैराग्लाइडिंग अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अभ्यास के दूसरे दिन, सोमवार को सेना के जवानों ने अपनी वीरता और कौशल का प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस अभ्यास में वायुसेना के हेलीकॉप्टर के जरिए सेना के स्पेशल फोर्स के जवानों ने कई हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई। जवानों ने हवा में अद्भुत कलाबाजियां दिखाईं और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर सटीक लैंडिंग की।जवानों ने सिंगल और डबल सीटर मोटर चलित पैरा-मोटर का उपयोग करते हुए सफलतापूर्वक उड़ान भरी और हवाई पट्टी पर टेक-ऑफ व लैंडिंग का अभ्यास किया। यह यह युद्धाभ्यास बीते रविवार से शुरू हुआ है। बताया कि आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह विशेष युद्धाभ्यास बुधवार तक जारी रहेगा।