Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अरुणाचल के रंगकर्मी ताई तुगुंग को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ 2026, जानें

उत्तराखंड: अरुणाचल प्रदेश के जाने-माने रंगकर्मी, अभिनेता, नाटककार और हिंदी शिक्षक ताई तुगुंग को सम्मानित किया जाएगा।

किया जाएगा सम्मानित

उन्हें वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित ‘नरेन्द्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह इस पुरस्कार का तीसरा संस्करण है। यह घोषणा उत्तराखण्ड लोक समाज द्वारा की गई है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड लोक समाज के समन्वयक बिपिन बलूनी ने जानकारी दी कि यह सम्मान समारोह आगामी 12 अगस्त को देहरादून के सोशल बलूनी स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। इस पुरस्कार के तहत ताई तुगुंग को 2.51 लाख रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट किए जाएंगे। यह सम्मान हिमालयी राज्यों में लोक संस्कृति, साहित्य, कला और समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है।

इस पद पर कार्यरत

​ताई तुगुंग न्यीशी समुदाय के प्रमुख फिल्म अभिनेता, रंगकर्मी और नाटककार हैं। वे ईस्ट कामेंग (अरुणाचल प्रदेश) के एक राजकीय महाविद्यालय में हिंदी के सहायक आचार्य के पद पर कार्यरत हैं और न्यीशी, हिंदी, असमिया तथा अंग्रेजी भाषाओं के अच्छे जानकार हैं।

Exit mobile version