Site icon Khabribox

उत्तराखंड: चीन में आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे अरविंद रतूड़ी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के जनपद टिहरी के अरविंद रतूड़ी विदेशी धरती पर देवभूमि व देश‌ का नाम रोशन के लिए तैयार है।

जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो शहर में वेकबोर्ड वर्ल्ड चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। 20 से 28 अक्टूबर तक यह चैंपियनशिप आयोजित हो रही है। इस चैंपियनशिप में जनपद टिहरी के अरविंद रतूड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। अरविंद पिछले चार सालों से भारतीय सेना के जवानों को एवलांच व मांउटेन रेस्क्यू के लिए तैयार कर रहे हैं। इससे पहले भी अरविंद की पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।

Exit mobile version