Site icon Khabribox

उत्तराखंड: देहरादून में गर्मी बढ़ते ही बिगड़ी हवा की सेहत, AQI पंहुचा इतने‌ पार


उत्तराखंड: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज बदलते ही अब आबोहवा भी बिगड़ने लगी है। यहां पारे में आए उछाल के साथ ही शहर की वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी से बाहर होकर ‘मध्यम’ स्तर पर पहुंच गई है।

AQI 100 पार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हवा में प्रदूषण के कणों की मात्रा बढ़ने से दूनवासियों के लिए अब सुकून की सांस लेना मुश्किल हो रहा है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 100 के पार बना हुआ है।‌ उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, मई के शुरुआती दिनों में हवा साफ थी, लेकिन महीने के दूसरे हफ्ते से प्रदूषण में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई। जिसमें अंतिम उपलब्ध आंकड़ा 18 मई का है, जहां AQI 101 दर्ज किया गया। तब से लेकर अब तक एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आ पाया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की वेबसाइट पर 16 मई से 17 मई के आंकड़े नहीं है। इसके अलावा तेज धूप और उच्च तापमान के कारण वाहनों और फैक्ट्रियों से निकलने वाली गैसें आपस में रासायनिक क्रिया करती हैं, जिससे जमीन के पास ‘ओजोन’ गैस का निर्माण होता है। यह ग्राउंड लेवल ओजोन सांस की बीमारियों को बढ़ाता है।
• तिथि, एक्यूआई, स्थिति
• 18 मई, 101 मध्यम
• 15 मई, 103, मध्यम
• 14 मई, 113, मध्यम
• 13 मई, 113, मध्यम
• 12 मई, 69, संतोषजनक
• 11 मई, 71 संतोषजनक
• 10 मई, 54, संतोषजनक
• 09 मई, 53, संतोषजनक
• 07 मई, 33, अच्छी

Exit mobile version