Site icon Khabribox

उत्तराखंड दुखद: पुलभट्टा थाने में तैनात ASI की करंट की चपेट में आने से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर के किच्छा में पुलभट्टा थाने में तैनात एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरेश पसबोला का निधन हो गया है।

करंट लगने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार एडिशनल सब इंस्पेक्टर सुरेश पसबोला मंगलवार की सुबह नहाने से पहले जूते धोकर सोलर पैनल के खंबे से सटी दीवार पर रखने जा रहे थे। तभी वह बिजली के करंट की चपेट में आ गये। जिसके बाद उन्हें सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया। रुद्रपुर के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शोक की लहर

मूलरुप से पौढ़ी गढ़वाल के रहने वाले 40 वर्षीय सुरेश पसबोला की तैनाती लगभग एक वर्ष पूर्व हेड कांस्टेबल के रुप में हुई थी। वर्तमान में प्रोन्नत होकर एएसआई के पद पर तैनात थे। इस घटना की खबर के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है।

Exit mobile version