Site icon Khabribox

उत्तराखंड: विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने सोशल मीडिया वाॅर रूम प्रभारी व सह प्रभारियों की जारी की सूची

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में बद्रीनाथ एवं मंगलौर विधानसभा उपचुनाव होने वाले है।

कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार में करेंगे सहयोग

जिसके लिए उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से प्रदेश स्तरीय वार रूम एवं विधानसभा वार वाररूम प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में सूची जारी हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोशल मीडिया विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य ने बताया कि उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति के उपरांत प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की ओर से उप चुनाव के लिए वार रूम कमेटियों का गठन किया गया है।

Exit mobile version