उत्तराखंड विधानसभा के रण में आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। जिसमें लगभग चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जिसके बाद अब राज्य में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में तीन मुख्य पार्टी भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को माना जा रहा था।
तीनों मुख्यमंत्री चेहरों को जनता ने नकारा-
चुनाव से पहले भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री का चेहरा स्वीकार किया था और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही पूरा चुनाव लड़ा गया। पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वही कांग्रेस चुनाव हरीश रावत के नेतृत्व में लड़ी गई। चुनाव के बाद तुरंत हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी ठोक दी। हरीश रावत लालकुंआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा प्रदेश में पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने भी यह विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ा। आम आदमी पार्टी पहली पार्टी थी जिसने राज्य में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया। आम आदमी पार्टी के द्वारा कर्नल अजय कोठियाल को राज्य में मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में प्रोजेक्ट किया। कर्नल अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। आज आये चुनावी नतीजों में तीनों चेहरों को उनकी अपनी विधानसभा के मतदाताओं ने ही नकार दिया है।