उत्तराखंड में आज विधानसभा के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं । जिसमें उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा गठन के लिए राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ । जिसमें 70 सीटों पर 632 उम्मीदवार मैदान में है।
मतदान में सितारगंज सबसे आगे-
चुनाव आयोग की तरफ से ये आंकड़े जारी किये गए हैं । प्रदेशभर में पांच बजे 59.37 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। सबसे अधिक मतदान उत्तरकाशी में हुआ है। यहां 65.55% मतदान हुआ है। वहीँ चमोली जिले में पांच बजे तक 59.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।
