Site icon Khabribox

28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर होगी चर्चा

उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आगामी 28 अप्रैल को बुलाया गया है।

उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सत्र के आयोजन को लेकर शासन और विधायी विभाग की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। माना जा रहा है कि इस विशेष सत्र के दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। वहीं विधायी विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, इस एक दिवसीय सत्र में कोई भी नया विधायी कार्य (विधेयक पारित करना आदि) प्रस्तावित नहीं है। इस सत्र का मुख्य फोकस महिला सशक्तिकरण और संबंधित संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा करना है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी विधायकों को सूचित कर दिया है।

Exit mobile version