Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले मामले में सहायक समाज कल्याण अधिकारी गिरफ्तार, जाने


उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। एसआईटी पुलिस ने बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले के आरोप में हरिद्वार के तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी को रायपुर सुंदरवाला देहरादून से गिरफ्तार किया है।

पाई गई थी गड़बड़ी-

जानकारी के अनुसार 2019 में ज्वालापुर कोतवाली में रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट ज्वालापुर और सिडकुल में सहारनपुर के शैक्षणिक संस्थान मिलेनियम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जिस पर जांच में तत्कालीन सहायक समाज कल्याण अधिकारी की भूमिका गड़बड़ पाई गई थी।

Exit mobile version