Site icon Khabribox

उत्तराखंड: जून में यहां लगेगा ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार, अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ करेंगे शिरकत, खास है उद्देश्य

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

एक जून को ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में प्रवासी उत्तराखंडी सेल की ओर से ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार आयोजित किया जाएगा। एक जून को उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका, दून नर्सिंग होम और दून आई केयर सेंटर के सहयोग से ऑटिज्म जागरुकता सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में न्यू जर्सी अमेरिका में रहने वाली प्रवासी उत्तराखंडी और ऑटिज्म विशेषज्ञ अनीता थपलियाल शर्मा शिरकत करेंगी। जिसमें मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जया नवानी भी शामिल होंगी। सेमिनार में अमेरिका एवं भारत के अंतराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बताया यह उद्देश्य

जिस पर जानकारी देते हुए बताया गया कि सेमिनार का उद्देश्य माता-पिता, शिक्षक और मेडिकल पेशेवरों को ऑटिज़्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर, प्रारंभिक हस्तक्षेप और समावेशी शिक्षा के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।

Exit mobile version