Site icon Khabribox

उत्तराखंड: अनाथालयों में रह रहे अनाथ बच्चों व किशोरों के भी बनेंगे आयुष्मान कार्ड , जाने

अब प्रदेश के विभिन्न अनाथालयों में रह रहे अनाथ बच्चों व किशोरों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे । इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने निर्देश भी दे दिए हैं ।

समीक्षा के दौरान दिए ये निर्देश

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बाल विकास एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बैठक करने के निर्देश दिए । उन्होंने समीक्षा के दौरान कहा कि अनाथालयों में रह रहे अनाथ बच्चों व किशोरों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे । प्रदेश में रह रहे बच्चों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलना चाहिए ।
उन्होंने  विभागीय अधिकारीयों को जिला स्तर से लेकर ब्लाक स्तर के अस्पतालों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए । जिससे कि मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त हो सके और स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके ।

Exit mobile version