Site icon Khabribox

उत्तराखंड: बाबा केदारनाथ की शीतकालीन यात्रा का हुआ भव्य शुभारंभ, उमड़ा भक्तों का सैलाब, यह है रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के उखीमठ स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल रविवार को  बाबा केदारनाथ के शीतकालीन प्रवास स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर बाबा केदारनाथ के चरणों में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ प्रार्थनाएं अर्पित कीं। वहीं शीतकालीन यात्रा की शुरुआत से पहले प्रशासन ने यात्रा की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। बताया गया है कि इस यात्रा से न केवल बाबा केदारनाथ के दर्शन का लाभ मिलेगा, बल्कि इससे राज्य के उन पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह है वेबसाइट

रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रियों को सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए शीतकालीन चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री उत्तराखंड पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, टोल-फ्री नंबर 0135-1364 पर कॉल करके, ‘Tourist Care Uttarakhand’ ऐप डाउनलोड करके, या व्हाट्सएप नंबर 8394833833 पर ‘Yatra’ लिखकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Exit mobile version